Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

सनी देओल की फिल्म 'जाट' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, अब तक 40.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'जाट' ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी पहले रविवार को दमदार कमाई करते हुए करीब 14 करोड़ रुपये जुटाए।

14 Apr 2025

सनी देओल की फिल्म 'जाट' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, अब तक 40.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन

सनी देओल की फिल्म 'जाट' लंबे वक्त से चर्चा में बनी हुई थी और आखिरकार 10 अप्रैल को यह सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म को जहां समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, वहीं दर्शकों ने इसे सकारात्मक रिस्पॉन्स दिया। हालांकि, शुरुआती दो दिनों में 'जाट' की बॉक्स ऑफिस पर कमाई उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और इसने निराश किया। लेकिन जैसे-जैसे वीकेंड करीब आया, फिल्म की कमाई ने रफ्तार पकड़ ली और चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छी छलांग देखने को मिली। अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या 'जाट' आने वाले दिनों में स्थिर कमाई कर पाएगी या नहीं। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अपने चौथे दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'जाट' ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी पहले रविवार को दमदार कमाई करते हुए करीब 14 करोड़ रुपये जुटाए। इस बढ़त के साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक 40.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। 'जाट' ने ओपनिंग डे पर 9.5 करोड़ रुपये की कमाई के साथ धीमी शुरुआत की थी। दूसरे दिन इसमें गिरावट देखने को मिली और फिल्म ने 7 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद तीसरे दिन थोड़ा सुधार हुआ और 'जाट' ने 9.75 करोड़ रुपये की कमाई की। करीब 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस एक्शन-ड्रामा फिल्म के लिए रविवार का उछाल एक राहत की खबर है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म वीकडे पर भी अपने प्रदर्शन को बरकरार रख पाती है या नहीं।

फिल्म 'जाट' में सनी देओल का आमना-सामना रणदीप हुड्डा से होता है, जो इस बार उनके मुख्‍य प्रतिद्वंदी के रूप में नजर आ रहे हैं। सनी फिल्म में अकेले नहीं, बल्कि 6 खलनायकों से भिड़ते दिखाई देंगे, जिससे फिल्म का एक्शन और भी रोमांचक हो गया है। सनी और रणदीप के अलावा इस पैन इंडिया एक्शन एंटरटेनर में जरीना वहाब, सैयामी खेर, रेगेना कैसंड्रा, बांधवी श्रीधर, मौमिता पाल, विशिका कोटा, प्रणीता पटनायक, दौलत सुल्ताना और आयशा खान जैसी प्रतिभाशाली अभिनेत्रियां भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। फिल्म को भारत भर के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए इसे हिंदी के साथ-साथ मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल भाषाओं में भी रिलीज किया गया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सनी देओल की फिल्म 'जाट' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, अब तक 40.25 क
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'जाट' ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी पहले रविवार को दमदार कमाई करते हुए करीब 14 करोड़ रुपये जुटाए।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News